सिर्फ एक व्यायाम से शरीर शक्तिशाली कैसे बनाये
शरीर को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए हजारों तरीके हैं। आज के समय जब हमारी जीवनशैली बहुत ही व्यस्त है और सभी के पास समय का बहुत ही आभाव है उन सभी तरीकों को अपनाना संभव नहीं है। आज मैं आपको बताऊंगा की बिना जिम जाये और विविध प्रकार के व्यायाम किये बस एक ही व्यायाम से शरीर को कैसे स्वस्थ ,सुडोल और शक्तिशाली बनाया जाय।
इसके लिए जो व्यायाम है उसका नाम है
"सपाटा"
ये एक मात्र व्यायाम से ही हम अपने शरीर को बेहत मजबूत सुडोल और शक्तिशाली बना सकते हैं।
सही तरीके से सपाटे लगाने के बहुत सारे विडिओस आप यूट्यूब पर देख सकते हैं\
सपाटे लगाने के लाभ :
सपाटे लगाने से हमारा सम्प्पोर्ण शरीर का व्यायाम हो जाता हैऔर इसके लिए न ही हमें जिम जाने की आवयश्कता है ना ही महंगे उपकरण खरीदने की। सपाटों से हमारे भुजाएं ,कंधे,पीठ ,पैर और एब्डोमिनल की मांसपेशियां विकसित और मजबूत होती हैं। मतलब बस एक ही व्यायाम से संपूर्ण शरीर का विकास होता है। मांसपेशियों की मजबूती के आलावा सपाटे लगाने एक बड़ा फायदा है हमारे स्नायु तंत्र का मजबूत होना। सपाटे लगाने से हमारा स्टैमिना बहुत बढ़ता है और धीरे धीरे हमारी साँस फूलने की समस्या का भी समाधान हो जाता है
आप सभी से एक बात से सहमत होंगे के हम लोग व्यायाम करते हैं पर कुछ समय के बाद एक ही स्थति में आकर फंस जाते हैं और व्यायाम अधिक परिणाम प्राप्त नहीं कर पाते तो उसके लिए मैं आपको एक उपाय बताता हूँ जो आपको निरंतर स्वयं को बेहतर करने में सहायता करेगा।
आप व्यायाम के प्रथम दिन उतने ही सपाटे लगाएं जितने के आप सहज होकर लगा सकते हैं। बहुत अधिक प्रयास न करे। अब निरंतर बढ़ने के लिए एक नियम बनायें के प्रतिदिन जितने सपाटे आप लगाते अगले दिन उस से बस एक सपाटा ज्यादा लगाना है। मेरा यकीन मानो अगर आप इस नियम का पूरी सच्चाई से पालन करोगे तो दो से तीन महीने में ही आप अपनी प्रगति से स्वयं बहुत प्रसन्न हो जाएंगे।
आशा करता हूँ की मेरा ये सुझाव और ये ब्लॉग आपको आपके शरीर स्वस्थ और सकसतिशाली बनाने में जरूर सहायता करेगा।
Comments
Post a Comment